
बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने रिश्ते में अपने भतीजे लगने वाले युवक से मंदिर में शादी रचा ली, वो भी अपने पहले पति की मौजूदगी में।यह घटना जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव की है, जहां पटना की रहने वाली आयुषी कुमारी ने अपने रिश्ते के भतीजे सचिन दुबे से मंदिर में शादी कर ली।
आयुषी की पहली शादी 2021 में विशाल दुबे से हुई थी, जिनसे उसे एक तीन साल की बेटी भी है। लेकिन दो साल बाद सोशल मीडिया पर आयुषी की पहचान पड़ोस में रहने वाले सचिन दुबे से हुई। दोनों की बातचीत नजदीकियों में बदली और फिर यह रिश्ता प्रेम-प्रसंग तक पहुँच गया।
15 जून को आयुषी अपने पति और बेटी को छोड़कर सचिन के साथ फरार हो गई। कुछ ही दिनों बाद शुक्रवार की देर शाम उसने सिकहरिया गांव के एक मंदिर में सचिन से शादी कर ली, जहां उसका पहला पति विशाल भी मौजूद था।
शादी के बाद आयुषी ने कहा – “अब नया वाला ही सबकुछ है।” वहीं, सचिन ने भी कहा कि वो दो साल से आयुषी से प्रेम करता है और अब उसे जीवन भर खुश रखेगा।
पहले पति विशाल दुबे ने दुख जताते हुए कहा – “अगर आयुषी की खुशी इसी में है तो मैं उसे रोकूंगा नहीं।”
हालांकि उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयुषी ने उन पर जो प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, वो पूरी तरह झूठे हैं। उल्टा वह अपनी सास और बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार करती थी। अब आयुषी की पूरी जिम्मेदारी सचिन की है।