
“पहाड़ों से लेकर मैदान तक, पानी ने मचाया है कोहराम!
उत्तर में भूस्खलन ने रोकी रफ्तार तो मध्य भारत में बाढ़ ने डुबोया जनजीवन।
हिमाचल, मध्य प्रदेश और राजस्थान… तीन राज्यों में आफत एक जैसी, लेकिन त्रासदी अलग-अलग।”
उत्तराखंड – केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक
केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुरी खबर।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन के चलते सड़क पूरी तरह से बंद।
भारी बारिश के बाद पहाड़ दरकने लगे हैं… यात्रियों को सोनप्रयाग और गुप्तकाशी में रोका गया है।
हिमाचल – मौत का आंकड़ा 37 पार
अब तक हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से 37 लोगों की जान जा चुकी है।
कई गांवों का संपर्क टूटा… राहत-बचाव जारी।
मध्य प्रदेश – नर्मदा उफान पर
MP के कई हिस्सों में नर्मदा, ताप्ती और चंबल नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर।
निचले इलाकों में जलभराव, सैकड़ों लोग राहत शिविरों में पहुंचाए गए।
राजस्थान – जालोर बना झील
जालोर में बीते 24 घंटे में 136 मिमी बारिश दर्ज हुई।
सड़कें बनीं दरिया… गाड़ियां बहती नजर आईं।
स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी।
“ये सिर्फ मौसम की मार नहीं… ये कुदरत की चेतावनी भी है।
सरकारें अलर्ट हैं, लेकिन आम जनता को भी सतर्क रहने की ज़रूरत है।